4 महीने के बच्चे को रात में खाना खिलाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 22nd Oct 2022 : 10:52

बच्चा 4 महीने की आयु का होने तक ठोस आहार को पचाने में सक्षम नहीं होता है इसलिए जब आपका बच्चा 4 महीने का हो जाए तो आप उसे अर्ध-ठोस आहार (सेमी-सॉलिड फूड) और थोड़ा-थोड़ा ठोस आहार (सॉलिड फूड) खिलाना शुरू कर सकती हैं। सबसे पहले देखें कि आपका बच्चा अपने सिर को सहारा देकर उसे सीधा रखने में सक्षम हुआ है या नहीं।

शिशु ठोस आहार के लिए कब तैयार होगा?

आप शायद यह सोच रही हों कि शिशु को ठोस आहार खिलाना शुरु करने का सही समय क्या है। बहरहाल, स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह है कि शिशु को छह महीने का होने तक केवल स्तनपान कराना ही बेहतर है। जीवन के शुरुआती छह महीनों में शिशु को स्तनदूध या फॉर्मूला दूध से सभी जरुरी पोषक तत्व मिल जाते हैं।

हालांकि, कुछ मामलों में डॉक्टर शिशु को चार से छह महीने की उम्र के बीच ठोस आहार शुरु करने की सलाह देते हैं। ऐसा आमतौर पर तब होता है जब शिशु का पर्याप्त वजन न बढ़ रहा हो, वह पहले से फॉर्मूला दूध पी रहा है या फिर किसी चिकित्सकीय कारण जैसे कि गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स आदि की वजह से छह महीने की उम्र से पहले ठोस आहार शुरु करना जरुरी है।

डॉक्टर आपको बताएंगे कि ठोस आहार की शुरुआत कैसे करनी है। इसके बावजूद, कुछ ऐसे भोजन हैं जो शिशु को छह महीने तक या इसके बाद भी नहीं देने चाहिए।

मामला चाहे कुछ भी हो हमेशा ठोस आहार शुरु करने से पहले डॉक्टर से बात करें। यह खासतौर पर तब जरुरी है जब आपका शिशु समय से पहले जन्मा हो, क्योंकि उसका ठोस आहार शुरु करने का समय अलग होगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info